Inner Banner

उत्तर प्रदेश राज्य सतर्कता आयोग

राज्य सतर्कता आयोग

भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सतर्कता आयोग स्थापित किए जाने के कारण राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने तथा दोषरहित तथा दक्ष प्रशासन सुनिश्चित करने पर भी विचार किया तत्पश्चात् इस तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश सतर्कता आयोग का गठन शासनादेश संख्याः-ए-3001/25-सी0एक्स0-(ए)-64, दिनाँक 08 जुलाई, 1964 द्वारा किया गया। इस संबंध में संशोधित शासनादेश संख्या-3477/39-2-217/1964, दिनाँक 31.03.1975 भी जारी किया गया इसके तहत एक निकाय स्थापित किया जाएगा जो उत्तर प्रदेश राज्य सतर्कता आयोग कहलायेगा।